तिरुवनंतपुरम, 31 अक्टूबर कोविड-19 महामारी के कारण महीनों तक बंद रहने के बाद केरल के मनोरम समुद्री तट रविवार से पर्यटकों के लिए फिर से खुलने को तैयार हैं।
महामारी फैलने के बाद से राज्य में पर्यटन क्षेत्र की स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।
अनलॉक प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार ने पर्यटन केंद्रों को दो चरणों में खोलने का निर्णय लिया।
पर्यटन विभाग के सूत्रों ने यहां बताया कि पहले चरण में 12 अक्टूबर से हिल स्टेशन, एडवेंचर रिजॉर्ट और हाउसबोट समेत बैकवाटर पर्यटन केंद्रों को खोला गया, जहां कोविड-19 के नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
इसके बाद दूसरे चरण के तहत एक नवंबर को केरल दिवस के अवसर पर तटीय पर्यटन केंद्रों को पुनः खोला जाएगा।
उन्होंने कहा कि समुद्री तटों को पुनः खोलने और 26 नई पर्यटन परियोजनाओं की शुरुआत होने से इस क्षेत्र को पुनर्जीवन मिलने की उम्मीद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY