एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महायुति में तीन दिन में सीट बंटवारे को दिया जाएगा अंतिम रूप : बावनकुले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ ‘महायुति’ में आगामी विधानसभा के लिए सीट बंटवारे को अगले तीन दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

देश की खबरें | महायुति में तीन दिन में सीट बंटवारे को दिया जाएगा अंतिम रूप : बावनकुले

मुंबई, 11 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ ‘महायुति’ में आगामी विधानसभा के लिए सीट बंटवारे को अगले तीन दिन में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ में भाजपा के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल है।

विधानसभा चुनाव अगले महीने होने की संभावना है क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है।

बावनकुले ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम सीट पर चर्चा कर रहे हैं और उसके बाद (भाजपा के) केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक 13 अक्टूबर को होगी। सीट बंटवारे पर 90 प्रतिशत बातचीत पूरी हो गई है। बाकी की 10 प्रतिशत बातचीत अगले तीन दिन में पूरी हो जाएगी।’’

उन्होंने बताया कि भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिंदे और उप मुख्यमंत्री अजित पवार उन सीट की घोषणा करेंगे जिनपर वे अपने उम्मीदवार उतारेंगे।

बावनकुले कहा कि पूर्व की तरह भाजपा विदर्भ की अधिक सीट पर चुनाव लड़ेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2024 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).