एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir : जम्मू कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी

सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद रविवार को जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में घेराबंदी और तलाश अभियान चलाया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir : जम्मू कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध आतंकवादियों का पता लगाने के लिए तलाश अभियान जारी
भारतीय सेना के जवान (Photo Credits: IANS)

जम्मू, 12 सितंबर : सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार से आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद रविवार को जम्मू कश्मीर में राजौरी जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में घेराबंदी और तलाश अभियान चलाया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान जारी है लेकिन अब तक संदिग्ध आतंकवादियों से सामना नहीं हुआ है. अधिकारियों के अनुसार रविवार तड़के मांजाकोट में बरोटे गली के वन इलाके में और थानामंडी के हिस्सों में पुलिस तथा सेना ने संयुक्त अभियान शुरू किया. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर में जब भी चुनाव होंगे, नेकां मैदान में उतरेगी : फारूक अब्दुल्ला

जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ जिलों में इस साल जून से घुसपैठ की कोशिशों में इजाफा देखा गया है और मुठभेड़ की अलग-अलग घटनाओं में नौ आतंकवादी मारे जा चुके हैं. पहले के अभियानों में तीन जवानों की भी जान चली गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 12, 2021 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).