देश की खबरें | भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर तेंदुआ देखे जाने के दावे के बाद तलाशी अभियान शुरू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा वन विभाग के कर्मियों ने भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को तेंदुआ देखे जाने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 26 अक्टूबर ओडिशा वन विभाग के कर्मियों ने भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को तेंदुआ देखे जाने के बाद तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक एक महिला ने हवाई अड्डे के डंप यार्ड (कबाड़) क्षेत्र के पास एक तेंदुए को देखने का दावा किया।
उन्होंने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जाल और अन्य उपकरण लेकर इलाके की तलाशी ली, लेकिन तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल सका।
वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह में डंप यार्ड में काम करने वाली महिला ने दावा किया कि उसने वहां एक तेंदुआ देखा है।
हालांकि, उच्च सुरक्षा वाले हवाई अड्डा परिसर में तलाशी अभियान के दौरान केवल सियार के पैरों के निशान ही मिले।
वर्ष 2019 में, वन विभाग के अधिकारियों ने भुवनेश्वर हवाई अड्डा परिसर से एक तेंदुए को पकड़ा था और उसे पास के चंदका जंगल में छोड़ दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2024 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

