एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों की तलाश तीसरे दिन भी जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के वन क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों की तलाश तीसरे दिन भी जारी

जम्मू, चार जुलाई जम्मू कश्मीर में किश्तवाड़ जिले के वन क्षेत्र में छिपे आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में घेराबंदी को मजबूत करने के लिए अतिरिक्त तैनाती की गई है।

यह अभियान बुधवार को कुचल-चतरू के घने जंगलों वाले कंजल मांडू इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद शुरू किया गया।

पुलिस ने सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की सहायता से इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर देर शाम करीब सात बजकर 45 मिनट पर कुचल में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया, जिसके बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि छिपे हुए आतंकवादियों की तलाश के लिए चतरू वन क्षेत्र में तलाशी अभियान बढ़ा दिया गया है।

उन्होंने बताया कि छिपे हुए इन आतंकवादियों की संख्या दो से तीन हो सकती है।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी अभियान में हेलीकॉप्टर, ड्रोन और श्वान दस्ते का इस्तेमाल किया जा रहा है तथा अतिरिक्त जवानों की तैनाती के साथ घेराबंदी को और मजबूत कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).