देश की खबरें | मिग-29 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लापता पायलट की तलाश जारी: भारतीय नौसेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय नौसेना के मिग-29के लड़ाकू विमान के अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से लापता पायलट निशांत सिंह की तलाश जारी है। पश्चिमी नौसेना कमान के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 28 नवंबर भारतीय नौसेना के मिग-29के लड़ाकू विमान के अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद से लापता पायलट निशांत सिंह की तलाश जारी है। पश्चिमी नौसेना कमान के एक प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा, " पायलट कमांडर निशांत सिंह की खोज में और अधिक जमीनी यंत्र और विमान लापता लगाए गए हैं।"

यह भी पढ़े | Dev Diwali 2020: CM योगी आदित्यनाथ ने लिया बनारस में तैयारियों का जायजा, बोले दिव्य होगी काशी की देव-दीपावली.

अधिकारियों ने कहा था कि रूसी मूल के लड़ाकू विमान ने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य से उड़ान भरी थी और बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे नीचे गिर गया।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा था कि विमान के एक पायलट को बचा लिया गया, जबकि कमांडर निशांत सिंह के लिए तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पढ़े | Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, शादियों में सिर्फ 50 लोग, इन जिलों में लगेगा नाईट कर्फ्यू.

आईएनएस विक्रमादित्य मालाबार अभ्यास के दूसरे चरण का हिस्सा था जिसमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की नौसेनाएं शामिल थीं।

17 से 20 नवंबर तक होने वाले बड़े नौसेना अभ्यास में विमान वाहक पोत पर मिग-29के का बेड़ा भी शामिल था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\