एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | डोमिनिकन गणराज्य में अमेरिकी छात्रा की तलाश तेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तलाश अभियान में यह तेजी तब आई जब अधिकारियों द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद एक व्यक्ति उस समुद्र तट पर ले जाया गया जहां उसने छात्रा को आखिरी बार देखा था। उक्त व्यक्ति ने वहां अधिकारियों से बात की।

विदेश की खबरें | डोमिनिकन गणराज्य में अमेरिकी छात्रा की तलाश तेज
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तलाश अभियान में यह तेजी तब आई जब अधिकारियों द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद एक व्यक्ति उस समुद्र तट पर ले जाया गया जहां उसने छात्रा को आखिरी बार देखा था। उक्त व्यक्ति ने वहां अधिकारियों से बात की।

अमेरिका के पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय पढ़ने वाली छात्रा सुदीक्षा कोनांकी (20) को आखिरी बार पुंटा काना शहर के रिउ रिपब्लिक रिसॉर्ट में छह मार्च को देखा गया था।

अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि कहीं वह डूब तो नहीं गई।

अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के छात्र जोशुआ रीबे को इस मामले में पूछताछ के लिए चिह्नित किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि रीबे ने कोनांकी को आखिरी बार देखा था।

रीबे और उसके वकील ने समुद्र तट पर अधिकारियों से मुलाकात की।

डोमिनिकन मीडिया के साथ-साथ एनबीसी और टेलीमंडो न्यूज चैनल में अभियोजक के साथ हुए साक्षात्कार के अनुसार, रीबे ने पुलिस को बताया कि वह समुद्र तट पर कोनांकी के साथ शराब पी रहा था इसी दौरान समुद्र में तेज लहरें उठीं और वे इसमें खींचे चले गए।

रीबे ने बताया कि वह पूर्व लाइफगार्ड थे और उन्होंने उसे तैरकर किनारे तक पहुंचाया।

उसने जांचकर्ताओं को बताया कि समुद्र तट पर पहुंचने पर उसे उल्टी हुई और कोनांकी ने कहा कि वह अपना सामान लेने जा रही है। जब उसने ऊपर देखा, तो वह गायब थी। उसने कहा कि बाद में उसके गायब होने की खबर सुनकर वह हैरान रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 18, 2025 01:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).