देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में मतगणना केंद्र पर सीलबंद मतपेटियां मिलीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के गजोल में एक माध्यमिक स्कूल से मंगलवार की सुबह तीन सीलबंद मतपेटियां बरामद की गईं जिनके मतों की गणना नहीं हुई है।

कोलकाता, 18 जुलाई पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के गजोल में एक माध्यमिक स्कूल से मंगलवार की सुबह तीन सीलबंद मतपेटियां बरामद की गईं जिनके मतों की गणना नहीं हुई है।

सूत्रों ने बताया कि हाल में संपन्न पंचायत चुनावों के लिए मतगणना केंद्र में तब्दील किए गए इस स्कूल की एक कक्षा में ये मतपेटियां रखी थीं।

मतपेटियों की बरामदगी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा कि इससे केवल यह साबित होता है कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र के नाम पर एक तमाशा है।

उन्होंने कहा कि सीलबंद मतपेटियों को एक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किए गए एक खंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) की निगरानी में होना चाहिए था।

भट्टाचार्य ने कहा, ‘‘मैं संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करता हूं क्योंकि उन तीन मतपेटियों में वोटों की गिनती किए बिना ही नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।’’

कांग्रेस नेता के सुर में सुर मिलाते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता तन्मय भट्टाचार्य ने भी कहा कि पंचायत चुनाव एक दिखावा था।

उन्होंने कहा कि यह ग्रामीण इलाकों में सत्ता हासिल करने के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है।

आठ जुलाई को हुए पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने भारी जीत हासिल की।

इसने सभी 20 जिला परिषदों में 880 सीटें जीतीं हैं, जबकि इसकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कुल 928 में से 31 सीटें जीती हैं।

कांग्रेस-वाम मोर्चा गठबंधन ने 15 सीटें हासिल कीं जबकि अन्य ने शेष दो सीटें जीतीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है