जरुरी जानकारी | एसईए की तेल रहित चावल भूसी डीओसी के निर्यात पर रोक हटाने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्य तेल उद्योग निकाय एसईए ने मंगलवार को सरकार से अपील की कि वह तेल रहित चावल भूसी डी-आयल्ड केक (डीओसी) के निर्यात पर प्रतिबंध को 31 जुलाई से आगे न बढ़ाए, क्योंकि वैकल्पिक पशु आहार की आपूर्ति बढ़ने से घरेलू कीमतों में गिरावट आई है।

नयी दिल्ली, 18 जून खाद्य तेल उद्योग निकाय एसईए ने मंगलवार को सरकार से अपील की कि वह तेल रहित चावल भूसी डी-आयल्ड केक (डीओसी) के निर्यात पर प्रतिबंध को 31 जुलाई से आगे न बढ़ाए, क्योंकि वैकल्पिक पशु आहार की आपूर्ति बढ़ने से घरेलू कीमतों में गिरावट आई है।

भारत आमतौर पर हर साल पांच से छह लाख टन तेल रहित चावल भूसी डीओसी का निर्यात कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। मुख्य तौर पर यह वियतनाम, थाइलैंड और अन्य एशियाई देशों को निर्यात करता है।

हालांकि, सरकार ने पिछले साल 28 जुलाई को पशु चारे की ऊंची कीमतों का हवाला देते हुए इसके निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। शुरुआत में यह प्रतिबंध 31 मार्च, 2024 तक लगाया गया था और बाद में इसे 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया था।

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के अनुसार, तेल रहित चावल की भूसी की कीमतें अब निचले स्तर पर हैं और घुलनशील पदार्थों के साथ डिस्टिलर्स के सूखे अनाज (डीडीजीएस) की बढ़ती उपलब्धता के साथ इसमें और गिरावट आने की आशंका है। डीडीजीएस, एथनॉल उद्योग का एक उपोत्पाद है जिसका उपयोग पशु चारे के रूप में किया जाता है।

एसईए ने बयान में कहा, ‘‘ तेल रहित चावल भूसी डीओसी की कीमतों में भारी गिरावट को देखते हुए एसोसिएशन ने सरकार से प्रतिबंध को 31 जुलाई, 2024 से आगे नहीं बढ़ाने की अपील की है।’’

इस कदम का मकसद भारतीय निर्यातकों को वैश्विक बाजारों में अपनी पैठ फिर से जमाने और बहुमूल्य विदेशी मुद्रा अर्जित करने में मदद करना है।

एसईए के आंकड़ों के अनुसार, इस साल मई में भारत से ऑयलमील का निर्यात 31 प्रतिशत घटकर 3,02,280 टन रह गया, जो मई, 2023 में 4,36,587 टन था।

सोयाबीन डीओसी निर्यात पिछले महीने बढ़कर 1,44,706 टन हो गया, जो मई, 2023 में 1,14,228 टन था, जबकि रैप-सरसों डीओसी निर्यात पहले के 2,33,663 टन से घटकर 1,33,263 टन रह गया।

समीक्षाधीन अवधि में अरंडी डीओसी का उत्पादन भी 43,761 टन से घटकर 23,000 टन रह गया।

अप्रैल-मई 2024 में डीओसी का कुल निर्यात 7,67,436 टन था, जो पिछले साल की समान अवधि के 930,045 टन से 17 प्रतिशत कम है। इसका मुख्य कारण रैपसीड डीओसी और कैस्टरसीड डीओसी के निर्यात में कमी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\