जरुरी जानकारी | एस डी शीबूलाल के परिवार ने इंफोसिस के 85 लाख शेयरों की बिक्री की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इंफोसिस के सह-संस्थापक एस डी शिबूलाल के परिवार के सदस्यों ने 22- 24 जुलाई के बीच कंपनी के 85 लाख शेयर बाजार में बेच दिए। एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी गई है।

बेंगलुरू, 25 जुलाई इंफोसिस के सह-संस्थापक एस डी शिबूलाल के परिवार के सदस्यों ने 22- 24 जुलाई के बीच कंपनी के 85 लाख शेयर बाजार में बेच दिए। एक नियामकीय सूचना में यह जानकारी दी गई है।

बीएसई को दी गई सूचना के अनुसार, शिबुलाल के बेटे श्रेयस ने ‘‘22, 23 और 24 जुलाई 2020 को स्टॉक एक्सचेंज के मंच से इन्फोसिस लिमिटेड के 40 लाख शेयर बेचे, जो इंफोसिस की 0.09 प्रतिशत हिस्सेदारी बनती है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना की चपेट में उत्तर प्रदेश, ठीक होने वाले पीड़ितों के डिस्चार्ज को लेकर सरकार की तरफ से जारी हुई नही घोषणा.

सूचना के मुताबिक श्रेयस की पहले इन्फोसिस में 0.66 प्रतिशत हिस्सेदारी थी और हालिया बिक्री के बाद उनकी अंशधारिता घटकर 0.56 प्रतिशत रह गई है।

इस प्रमुख आईटी कंपनी द्वारा दी गई अतिरिक्त सूचना में बताया गया है कि इन्फोसिस के सह-संस्थापक के दामाद गौरव मनचंदा ने 18 लाख शेयर (0.04 प्रतिशत हिस्सा) बेचे, जबकि पोते मिलन शिबूलाल मनचंदा ने उसी दिन अपने 15 लाख शेयर (0.03 प्रतिशत हिस्सा) बेचे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

गौरव की हिस्सेदारी अब घटकर 0.32 प्रतिशत रह गई है, जबकि मिलन की हिस्सेदारी अब घटकर 0.33 प्रतिशत रह गई है।

एसडी शिबूलाल की पत्नी, कुमारी, ने इन्फोसिस के 12 लाख शेयर (0.03 प्रतिशत) बेचे और उनकी शेयरधारिता अब घटकर 0.22 प्रतिशत रह गई है।

एनआर नारायण मूर्ति और पांच अन्य लोगों के साथ एसडी शिबूलाल ने 1981 में इन्फोसिस की स्थापना की थी। 2011-2014 तक शिबूलाल ने इन्फोसिस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य किया। सीईओ और प्रबंध निदेशक बनने से पहले, उन्होंने 2007-2011 तक कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) के रूप में कार्य किया।

वर्तमान में, वह एक्सिलर वेंचर्स के माध्यम से प्रौद्योगिकी स्टार्टअप में निवेश करते हैं जिसकी उन्होंने, इन्फोसिस के सह-संस्थापक क्रिस गोपालकृष्णन के साथ मिलकर सह-स्थापना की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\