Mahua Moitra Case: पटकथा कहीं और लिखी गई- महुआ मोइत्रा मामले पर बसपा सांसद दानिश अली

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद दानिश अली ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता निशिकांत दुबे को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ ‘रिश्वत लेकर प्रश्न पूछने’ के आरोप में लोकसभा आचार समिति की रिपोर्ट में मौजूद जानकारी के बारे में पता था.

Mahua Moitra (Photo : X)

नयी दिल्ली, 10 नवंबर : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सांसद दानिश अली ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता निशिकांत दुबे को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) के खिलाफ ‘रिश्वत लेकर प्रश्न पूछने’ के आरोप में लोकसभा आचार समिति की रिपोर्ट में मौजूद जानकारी के बारे में पता था. उन्होंने कहा कि संसद में दस्तावेज के पेश किए जाने से पहले ही विवरण के सार्वजनिक होने से पता चलता है कि 'पटकथा कहीं और लिखी गई' थी. सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि लोकसभा की आचार समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सोनकर ने मोइत्रा के खिलाफ ‘रिश्वत लेकर प्रश्न पूछने’ के आरोप पर समिति की रिपोर्ट लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला के कार्यालय को सौंप दी है.

समिति ने बृहस्पतिवार को एक बैठक में बहुमत से उस रिपोर्ट को स्वीकार किया था जिसमें कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के इशारे पर संसद में उनसे ‘रिश्वत लेकर प्रश्न पूछने’ संबंधी आरोपों के मामले में टीएमसी नेता को संसद के निचले सदन से निष्कासित करने की अनुशंसा की गई है. अली ने मामले के घटनाक्रम पर कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि निशिकांत दुबे (शिकायतकर्ता) इस लोकसभा में सबसे अधिक होशियार व्यक्ति हैं. यह भी पढ़ें : Bihar Shocker: बिहार में गोली मारकर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मार डाला

उन्हें गोपनीय रिपोर्ट और कितनी बार लॉग-इन किया गया जैसी चीजों के बारे में पहले से पता चल जाता है और इसके बारे में 'एक्स' पर पोस्ट भी करते हैं.’’ उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट अभी तक पेश भी नहीं की गई है और इसमें मौजूद जानकारी का खुलासा कर दिया गया है. अली ने आरोप लगाया, ''सब कुछ खुलकर सामने आ रहा है जिससे पता चलता है कि इसकी पटकथा कहीं और लिखी गई थी.''

Share Now

संबंधित खबरें

Mahua Moitra Case: महुआ मोइत्रा मामले में एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट लोक सभा में पेश, हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी