एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली में सड़क के डिवाइडर से टकराया स्कूटर, दो किशोरों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली में कबूतर मार्केट के पास एक स्कूटर सड़क के डिवाइडर से टकरा गया, जिसके कारण उस पर सवार दो किशोरों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली में सड़क के डिवाइडर से टकराया स्कूटर, दो किशोरों की मौत

नयी दिल्ली, 11 फरवरी उत्तरी दिल्ली में कबूतर मार्केट के पास एक स्कूटर सड़क के डिवाइडर से टकरा गया, जिसके कारण उस पर सवार दो किशोरों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक यह हादसा शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को हुआ। पुलिस ने बताया कि उन्हें शनिवार की दरमियानी रात को 1.55 बजे दुर्घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल मिली।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया और वहां पहुंचने पर निचले सुभाष मार्ग पर कबूतर मार्केट के पास एक स्कूटर मिला। टीम को पता चला कि इस दुर्घटना में तीन किशोर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। ’’

अधिकारी ने कहा कि उन्हें अस्पताल से जानकारी मिली कि दो किशोरों को वहां पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया, जबकि एक अन्य को गंभीर चोटें आईं हैं।

पुलिस ने कहा कि घायल किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है और पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ स्थानीय स्तर पर पूछताछ में पता चला कि जो स्कूटर डिवाइडर से टकराया, वह तेज रफ्तार में लापरवाही से चलाया जा रहा था। जब हमने स्कूटर की पंजीकरण संख्या की जांच की तो पता चला कि स्कूटर पिछले साल अगस्त में लक्ष्मी नगर इलाके से चोरी हो गया था। ’’

उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2024 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).