देश की खबरें | सिंधिया ने घायल पुलिसकर्मी की मदद की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को भोपाल हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास की ओर जाते समय अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुये उन्होंने एक घायल पुलिसकर्मी की मदद की।

भोपाल, 20 मार्च भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को भोपाल हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास की ओर जाते समय अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुये उन्होंने एक घायल पुलिसकर्मी की मदद की।

आज से ठीक एक साल पहले सिंधिया और उनके 22 समर्थक विधायकों के कांग्रेस छोड़ने से प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार गिर गई थी। सिंधिया और उनके समर्थक कांग्रेस विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये और प्रदेश में 15 महीने के अंतराल के बाद एक फिर भाजपा की सरकार बन गई।

भाजपा प्रवक्ता और सिंधिया समर्थक पंकज चतुर्वेदी ने बताया कि जब उनके वाहनों का काफिला हवाई अड्डे से मुख्यमंत्री निवास की तरफ निकला तो सिंधिया ने एक पुलिसकर्मी को गिरते देखा।

प्रवक्ता ने बताया कि सिंधिया ने अपना वाहन रोककर उस पुलिसकर्मी को उठाया और उसके सिर और हाथों के जख्मों को अपने रुमाल से साफ किया तथा उसे आराम करने के लिये कहा।

सिंधिया का पुलिसकर्मी की जख्मों को साफ करने और उसकी मदद करने का वीडियो सोशल मीडिया में यहां तेजी से वायरल हो गया और लोग उनके इस संवेदनशील पहल की तारीफ कर रहे हैं।

इस बारे में पूछे जाने पर भोपाल के पुलिस अधीक्षक (उत्तर) विजय खत्री ने बताया कि पुलिसकर्मी चक्कर आने के बाद गिर गया जिस पर सिंधिया ने उसकी मदद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू