देश की खबरें | वैज्ञानिकों ने अल्जाइमर और आंत विकार के बीच संबंध की पुष्टि की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अनुसंधानकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में कहा है कि आंत विकार से पीड़ित लोगों में अल्जाइमर होने का खतरा अधिक हो सकता है। इस अध्ययन के परिणामों से तंत्रिका तंत्र संबंधी विकार का पहले ही पता लगाने में मदद मिल सकती है और नए उपचार संभव हो सकते हैं।

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर अनुसंधानकर्ताओं ने एक नए अध्ययन में कहा है कि आंत विकार से पीड़ित लोगों में अल्जाइमर होने का खतरा अधिक हो सकता है। इस अध्ययन के परिणामों से तंत्रिका तंत्र संबंधी विकार का पहले ही पता लगाने में मदद मिल सकती है और नए उपचार संभव हो सकते हैं।

अल्जाइमर रोग स्मृति लोप (डिमेंशिया) का सबसे प्रचलित रूप है। यह स्मृति और सोचने की क्षमता को नष्ट कर देता है।

अध्ययन में शामिल अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इसका कोई ज्ञात उपचार नहीं है और 2030 तक इससे 8.2 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो सकते हैं।

पिछले अवलोकन संबंधी अध्ययनों में भी अल्जाइमर और आंत विकारों के बीच संबंध की बात कही गई थी, लेकिन इन संबंधों का आधार स्पष्ट नहीं था।

ऑस्ट्रेलिया स्थित एडिथ कोवान यूनिवर्सिटी (ईसीयू) के अनुसंधानकर्ताओं ने अब अल्जाइमर और कई आंत विकारों के बीच आनुवंशिक संबंध की पुष्टि करके इन संबंधों को लेकर नयी जानकारी प्रदान की है।

नए अध्ययन के परिणाम पत्रिका ‘कम्युनिकेशंस बायोलॉजी’ में प्रकाशित हुए हैं।

इमैनुएल अडेवुई के नेतृत्व वाली टीम ने कहा कि यह अल्जाइमर और आंत संबंधी विकारों के बीच आनुवंशिक संबंध का पहला व्यापक मूल्यांकन है।

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि अल्जाइमर और आंत विकार वाले लोगों में जीन समान होते हैं, जो कई कारणों से महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, "इससे इन स्थितियों के कारणों के बारे में हमारी समझ में सुधार होता है और बीमारी का संभावित रूप से पहले पता लगाने तथा नए उपचार विकसित करने के लिए जांच के नए लक्ष्यों की पहचान होती है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\