देश की खबरें | केरल में सात फरवरी से 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए फिर से खुलेंगे स्कूल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कोविड-19 के मामलों में कमी आने के साथ ही राज्य सरकार ने सात फरवरी से 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की है।
तिरुवनंतपुरम, चार फरवरी केरल में कोविड-19 के मामलों में कमी आने के साथ ही राज्य सरकार ने सात फरवरी से 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी की गयी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, सात फरवरी से 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया जाएगा। इसके अलावा कॉलेजों में भी ऑफलाइन कक्षाओं को शुरू किया जाएगा।
विज्ञप्ति के मुताबिक, पहली कक्षा से नौवीं कक्षा तक के बच्चों तथा क्रेच और किंडरगार्टन के बच्चों की कक्षाएं 14 फरवरी से शुरू होंगी।
मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन की अध्यक्षता में हुई कोविड-19 की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।
धार्मिक स्थलों पर अब केवल 20 लोगों को ही अनुमति दी जाएगी।
विज्ञप्ति के मुताबिक, अट्टुकल मंदिर में पोंगल के लिए कुल 200 लोगों को अनुमति दी जाएगी। बाकी लोग अपने आवास पर पोंगल की प्रक्रिया पूरी करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2022 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

