देश की खबरें | पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में 13 मई को स्कूल बंद रहेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव समाप्त होने के बाद एहतियात के तौर पर पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में स्कूल 13 मई को बंद रहेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

चंडीगढ़, 12 मई भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव समाप्त होने के बाद एहतियात के तौर पर पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में स्कूल 13 मई को बंद रहेंगे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

ये जिले हैं अमृतसर, पठानकोट, फाजिल्का, फिरोजपुर और तरनतारन।

अधिकारियों ने बताया कि पठानकोट और अमृतसर में कॉलेज और विश्वविद्यालय मंगलवार को बंद रहेंगे। हालांकि, अमृतसर में अधिकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय और कॉलेज ऑनलाइन कक्षाएं ले सकते हैं।

गुरदासपुर, संगरूर और बरनाला जिलों में मंगलवार को स्कूल फिर से खुलेंगे।

वहीं, फिरोजपुर और फाजिल्का जिलों में एहतियात के तौर पर अगले 48 घंटों तक स्कूल बंद रहेंगे।

पाकिस्तान की सीमा से सटे फिरोजपुर, फाजिल्का, पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन और गुरदासपुर जिलों में सोमवार को स्कूल बंद रहे। पठानकोट और गुरदासपुर में कॉलेज और विश्वविद्यालय भी बंद रहे।

पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में सोमवार को सामान्य स्थिति देखी गई तथा बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, हालांकि भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव समाप्त होने के बाद एहतियात के तौर पर कुछ जिलों में स्कूल बंद रहे।

जिला अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और सीमावर्ती जिलों में ‘ब्लैकआउट’ नहीं किया गया है। हालांकि, लोगों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और शांत रहने का आग्रह किया गया है।

सीमावर्ती जिलों में से पठानकोट में पाकिस्तान द्वारा कई ड्रोन हमले किए गए थे, जिन्हें भारतीय सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\