स्कूलों से पश्चिम बंगाल बोर्ड के 11वीं के सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने को कहा गया
परिषद की अध्यक्ष महुआ दास ने 11 मई के पत्र में कहा कि जैसा की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फैसला लिया है, कक्षा 11वीं के सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किए जाने की घोषणा की जाए।
कोलकाता, 12 मई पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने संबद्ध स्कूलों से 11वीं कक्षा के अपने सभी छात्रों को प्रोन्नत करने को कहा है क्योंकि कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन की वजह से उनकी वार्षिक परीक्षा पूर्ण नहीं हो सकती है।
परिषद की अध्यक्ष महुआ दास ने 11 मई के पत्र में कहा कि जैसा की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फैसला लिया है, कक्षा 11वीं के सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किए जाने की घोषणा की जाए।
परिषद 11वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए प्रश्न-पत्र उपलब्ध कराता है जबकि परीक्षाओं का आयोजन स्कूल करता है और प्रश्न-पत्र आंतरिक परीक्षक जांचते हैं।
बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के कुछ पेपर साथ होने थे लेकिन कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते 23, 25 और 27 मार्च को निर्धारित तिथि को नहीं हो सके।
सरकार ने इससे पहले कहा था कि उच्च माध्यमिक परीक्षाएं 10 जून के बाद किसी भी तारीख को हो सकती हैं लेकिन इस अकादमिक सत्र में 11वीं कक्षा के लिए कोई वार्षिक परीक्षा नहीं होगी।
परिषद के एक सूत्र ने कहा कि सरकार के फैसले के बाद इस साल करीब 11,10,000 छात्रों को 11वीं से 12वीं कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2020 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

