ताजा खबरें | मिजोरम में कक्षा नौ और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए 22 फरवरी से स्कूल खुलेंगे
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. मिजोरम में कक्षा नौ और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए 22 फरवरी से फिर से स्कूल खुलेंगे।
एजल, 17 फरवरी मिजोरम में कक्षा नौ और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए 22 फरवरी से फिर से स्कूल खुलेंगे।
शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि कक्षा 10 और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए 22 जनवरी से स्कूलों को खोला गया था।
कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए पिछले साल मार्च से मिजोरम में स्कूल बंद थे।
राज्य सरकार ने बुधवार को एक आदेश में कहा कि कक्षा नौ और 11वीं के विद्यार्थियों के लिए 22 फरवरी से स्कूल खुलेंगे और स्कूलों में प्रवेश करने से पहले सभी विद्यार्थियों के तापमान की जांच की जाएगी।
इसमें कहा गया है कि कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों को 22 फरवरी से छात्रावासों में रहने की अनुमति दी जायेगी।
आदेश में कहा गया है कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा तैयार मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का सख्ती से पालन किया जाएगा।
स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक जेम्स लालरिंचन ने कहा कि कोविड-19 स्थिति के आधार पर प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए नियमित कक्षाएं मार्च से शुरू होने की संभावना है।
राज्य में कोविड-19 के मामलों में गिरावट देखी गई है और राज्य में इस समय कोरोना वायरस के 18 उपचाराधीन मरीज हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2021 05:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

