एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर बृहस्पतिवार को रांची में स्कूल बंद रहेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर एहतियात के तौर पर रांची जिले के सभी स्कूल बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर बृहस्पतिवार को रांची में स्कूल बंद रहेंगे

रांची, 18 जून झारखंड में भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर एहतियात के तौर पर रांची जिले के सभी स्कूल बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रांची जिला प्रशासन ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किया।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘भारी बारिश के अनुमान और छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने जिले में केजी से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को 19 जून को बंद रखने का आदेश जारी किया है।’’

अधिसूचना के अनुसार, आदेश का पालन नहीं करने की स्थिति में संबंधित स्कूल को आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की संबंधित धाराओं के तहत जवाबदेह ठहराया जाएगा।

मौसम विभाग ने बुधवार को बोकारो, धनबाद, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी एवं पश्चिमी सिंहभूम सहित कई जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ (भारी से अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी) जारी किया है।

बृहस्पतिवार को रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा के लिए भी ‘रेड अलर्ट’ जारी किया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून बुधवार को झारखंड के अधिकतर हिस्सों में पहुंच गया जिससे भारी वर्षा हुई, जिसके 20 जून तक जारी रहने का अनुमान है।

सुरभि अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2025 06:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).