देश की खबरें | महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश के कारण स्कूल, कॉलेज 19 से 24 जुलाई तक बंद रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के कारण स्कूल और कॉलेज 19 से 24 जुलाई तक बंद रहे। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अलीबाग, 24 जुलाई महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के कारण स्कूल और कॉलेज 19 से 24 जुलाई तक बंद रहे। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जिलाधिकारी के आदेश पर ये संस्थान बंद थे। खराब मौसम के कारण जिले में शिक्षण संस्थानों के बंद रहने की सबसे लंबी अवधि में से यह एक है।

अधिकारी ने कहा कि छात्रों के बीच भ्रम की स्थिति से बचने के लिए जिले में 'रेड' या 'ऑरेंज' अलर्ट के कारण स्कूल और कॉलेज बंद रहना अब से आम बात होगी।

उन्होंने बताया, “कई बार स्कूल कॉलेज बंद करने की अधिसूचना देर रात जारी की जाती है जिससे शैक्षणिक संस्थानों के अधिकारियों को अगली सुबह से पहले छात्रों और अभिभावकों को जानकारी देने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिलता है।''

अधिकारी ने बताया कि 17 जुलाई को जिले में 37.2 मिमी, जबकि 18 जुलाई को 125 मिमी, 19 जुलाई को 163.4 मिमी, 20 जुलाई को 191.48 मिमी, 21 जुलाई को 76.6 मिमी, 23 जुलाई को 86.3 मिमी और 24 जुलाई को 82.73 मिमी बारिश हुई थी।

जिले में खालापुर तहसील के इरशलवाड़ी गांव में 19 जुलाई को भूस्खलन में 27 लोगों की मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा