देश की खबरें | कोटा में स्कूली छात्रा ने की आत्महत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में बापू कॉलोनी में 15 वर्षीय एक स्कूली छात्रा ने कथित तौर पर अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कोटा, नौ दिसंबर राजस्थान के कोटा में बापू कॉलोनी में 15 वर्षीय एक स्कूली छात्रा ने कथित तौर पर अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, सरकारी स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है।
पुलिस के मुताबिक, निकिता कोली शुक्रवार अपराह्न स्कूल से घर लौटने के बाद अपने कमरे में चली गई और उसने चुन्नी का फंदा बना पंखे से लटक कर जान दे दी।
पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त निकिता के पिता भवानी शंकर काम पर गए थे, जब उनके मकान मालिक ने उन्हें फोन करके इस घटना की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि निकिता को एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कुन्हारी पुलिस थाने के सहायक उप निरीक्षक करतार सिंह ने कहा कि आत्महत्या के पीछे के कारण की अभी तक जांच नहीं की गई है, क्योंकि उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद निकिता का शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2023 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

