एजेंसी न्यूज

Noida: टीचर ने बच्चे को बेरहमी से पीटा, कान का पर्दा फटा, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय एक बच्चे की उसके स्कूल के अध्यापक ने कथित रुप से इतना पीटा कि उसके कान का पर्दा फट गया।

Noida: टीचर ने बच्चे को बेरहमी से पीटा, कान का पर्दा फटा, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
Ear Drum प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Twitter)

नोएडा (उप्र), 22 अप्रैल: नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय एक बच्चे की उसके स्कूल के अध्यापक ने कथित रुप से इतना पीटा कि उसके कान का पर्दा फट गया. थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शंकर दयाल गुप्ता ने आज रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका 14 वर्षीय बेटा आयुष चिपयाना बुजुर्ग के पंचशील कॉलोनी में स्थित इंडियन चिल्ड्रन एकेडमी में कक्षा दसवीं का छात्र है. यह भी पढ़ें: UP Shocker: देवरिया में भाई को बचाने पहुंची थी बहन, लोहे की छड़ से पीटकर कर दी गई हत्‍या, आरोपी गिरफ्तार

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल को उनका बच्चा आयुष कक्षा से पानी पीने के लिए गया था, उसी समय अंग्रेजी के अध्यापक कमलेश झा द्वारा उनके बच्चे को पानी पीते समय कान एवं बाल पकड़कर पिटाई की गई. पुलिस के अनुसार बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डाक्टरों ने कहा कि बच्चे के कान का पर्दा फट गया है.

सिंह ने बताया कि इस मामले की शिकायत जब गुप्ता ने स्कूल के प्रबंधक मुकेश शर्मा से की तो उन्होंने भी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर उन्हें भगा दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अध्यापक कमलेश झा और स्कूल के प्रबंधक मुकेश शर्मा खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और वह मामले की जांच कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2023 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).