देश की खबरें | दिल्ली में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के स्कूली छात्र बिना किताब, पोशाक के कक्षा में हो सकते हैं शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में आई बाढ़ में अपनी पोशाक और किताबें खोने वाले छात्रों को इसके बिना कक्षाओं में तब तक शामिल होने की अनुमति दी जाएगी, जब तक कि उनके लिए पोशाक और नयी किताबों की व्यवस्था नहीं हो जाती है। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में आई बाढ़ में अपनी पोशाक और किताबें खोने वाले छात्रों को इसके बिना कक्षाओं में तब तक शामिल होने की अनुमति दी जाएगी, जब तक कि उनके लिए पोशाक और नयी किताबों की व्यवस्था नहीं हो जाती है। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

शिक्षा निदेशालय (डीओई) के एक परिपत्र में कहा गया है, ‘‘सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देशित किया जाता है कि सभी बाढ़ प्रभावित छात्रों को हालिया बाढ़ में हुए नुकसान से उबरने के लिए भावनात्मक और नैतिक समर्थन दिया जाए।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘उन्हें निर्देश दिया जाता है कि जब तक पोशाक और नयी पाठ्यपुस्तकों की व्यवस्था नहीं हो जाती, तब तक इन छात्रों को बिना पोशाक और पाठ्यपुस्तकों के भी स्कूल आने की अनुमति दी जाए।’’

दिल्ली सरकार के परिपत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में आई बाढ़ के कारण यमुना के किनारे रहने वाले कई परिवारों को काफी नुकसान हुआ है।

इसमें कहा गया, ‘‘कुछ परिवारों के घर का पूरा सामान बह गया। ऐसे कई बच्चे हैं जिन्होंने बाढ़ में अपने कपड़े और किताबें खो दी हैं और अपनी संपत्ति और दस्तावेजों के नुकसान से बहुत परेशान हैं। बच्चे स्कूल वापस जाने से झिझक रहे हैं क्योंकि उनके पास किताबें और पोशाक नहीं हैं।’’

इससे पहले, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि प्रभावित बच्चों के लिए किताबों और पोशाक की व्यवस्था सरकार की ओर से की जाएगी।

भारी बारिश के बाद यमुना नदी में जलस्तर 208 मीटर के स्तर को पार करने के बाद सभी सरकारी और निजी स्कूल 13 जुलाई से 16 जुलाई तक बंद कर दिए गए थे।

अधिकारियों के मुताबिक, छह जिलों के निचले इलाकों में सरकारी और निजी स्कूल 18 जुलाई तक बंद रहेंगे और 19 जुलाई से कक्षाएं फिर से शुरू होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान