विदेश की खबरें | अमेरिका में स्कूल खुलने से बढ़ेगा कोविड-19 फैलने का खतरा: पेलोसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नेंसी पेलोसी ने कोरोना वायरस संकट के दौरान स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने के ट्रंप प्रशासन के निर्णय का रविवार को विरोध किया ।

वाशिंगटन, 12 जुलाई अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नेंसी पेलोसी ने कोरोना वायरस संकट के दौरान स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को खोलने के ट्रंप प्रशासन के निर्णय का रविवार को विरोध किया ।

पेलोसी ने कहा कि कक्षाओं को पुनः शुरू करने से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine: रूस ने कोरोना वैक्‍सीन बनाने में मारी बाजी, सेचेनोव विश्वविद्यालय ने किया ट्रायल पूरा करने का दावा.

कुछ दिन पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह स्कूलों को खोलने के लिए राज्यों पर दबाव बनाएंगे।

सीएनएन को दिए एक साक्षात्कार में पेलोसी ने कहा, “स्कूलों को दोबारा खोलने से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। वे स्कूल खोलने के लिए विज्ञान और शासन व्यवस्था की अनदेखी कर रहे हैं। यदि सीडीसी के दिशा निर्देश हैं तो उनका पालन किया जाना चाहिए।”

यह भी पढ़े | अमेरिका में नए वीजा नियमों की घोषणा के बाद भारतीय छात्रों को सता रही वापस भेजे जाने की चिंता, स्टूडेंट्स पर पड़ सकता है प्रतिकूल प्रभाव.

हालांकि शिक्षा सचिव बेट्सी डेवोस ने फॉक्स न्यूज चैनल पर कहा कि बच्चों को स्कूल भेजना आवश्यक है।

डेवोस ने कहा, “हम जानते हैं कि बच्चों के लिए स्कूल जाना, सीखना, शिक्षकों के साथ रहना वास्तव में जरूरी है। पूरी तरह से स्कूल खोलने का अर्थ है कि बच्चे वापस आएंगे और अगर चार परिवार अपने बच्चों को सप्ताह में पांच दिन स्कूल भेजना चाहते हैं तो यही एक उपाय है।”

उन्होंने कहा, “मुद्दा यह है कि बच्चे फिर से पूरी तरह पढ़ाई और सीखना कब से शुरू करें और हम यह कैसे सुनिश्चित करें कि उनकी सालभर की पूरी पढ़ाई का नुकसान न हो? हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि जब भी संभव हो और जैसे भी संभव हो वे कक्षा में वापस आएं और पढ़ाई पूरी तरह चालू हो।”

पेलोसी ने कहा कि डेवोस की टिप्पणी गलत है और अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए की गई है।

उन्होंने कहा, “हम सभी चाहते हैं कि हमारे बच्चे स्कूल जाएं। शिक्षक, बच्चे और माता पिता भी चाहते हैं। लेकिन उन्हें सुरक्षित माहौल में जाना चाहिए। प्रशासन को अपनी विफलताओं का कोई मलाल नहीं है जिसके कारण स्थिति यहां तक पहुंची है।”

डेवोस ने फॉक्स न्यूज पर कहा कि ऐसे आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं जिनसे यह पता चले कि बच्चों का स्कूल जाना खतरनाक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच इकलौता टेस्ट? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\