देश की खबरें | दिल्ली के गोविंदपुरी में स्कूल बस चालक की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को 35 वर्षीय एक स्कूल बस चालक की धारदार वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, चार मई दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में बृहस्पतिवार को 35 वर्षीय एक स्कूल बस चालक की धारदार वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल गोविंदपुरी के गुरु रविदास मार्ग के मच्छी बाजार से सुबह करीब छह बजे मिली।
पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में नवजीवन कैंप में रहने वाले आरोपी सोनू उर्फ अनिल (33) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार सोनू को शक था कि वीरेंद्र के उसकी पत्नी के साथ दोस्ताना संबंध थे, जो उसी निजी स्कूल में काम करती थी और वह उसी कारण उससे नाराज था।
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त राजेश देव के मुताबिक पूछताछ के दौरान पता चला कि घायल को पहले ही मजीदिया अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया था। पुलिस इसके बाद अस्पताल पहुंची जहां वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया।
सोनू को नवजीवन कैंप की झुग्गियों से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 11:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

