विदेश की खबरें | शोल्ज टीम : जर्मनी की सरकार में शामिल महत्वपूर्ण सदस्य
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ओलाफ शोल्ज
ओलाफ शोल्ज
मर्केल की सरकार में उप चांसलर एवं वित्त मंत्री रहे शोल्ज ने सोशल डेमोक्रेट की जीत में अपनी पार्टी का नेतृत्व किया। वह हैमबर्ग के पूर्व महापौर हैं और वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान जर्मनी के श्रम मंत्री थे। प्रचार के दौरान उनका अनुभव, चीजों को विस्तार से बताने की क्षमता और टेक्नोक्रेटिक छवि का फायदा मिला। 2019 में पार्टी का नेता बनने का उनका प्रयास विफल रहा था लेकिन चांसलर पद के लिए वह निर्विवाद रूप से पसंदीदा नेता बनकर उभरे।
रॉबर्ट हाबेक
पर्यावरणविदों की पार्टी ग्रीन्स के सह-नेता आर्थिक एवं जलवायु मंत्रालय के प्रमुख होंगे। हाबेक (52) 2012 से 2018 तक शेल्सविग-होल्सटीन राज्य में कृषि एवं पर्यावरण मंत्री थे। वह अन्नालेना बार्बेक के साथ 2018 में पार्टी के नेता बने।
क्रिस्टियन लिंडनर
फ्री डेमोक्रेट्स के नेता नई सरकार में वित्त मंत्री होंगे। लिंडनर पार्टी के प्रमुख नेता हैं जिन्होंने चार वर्ष के बाद 2017 में संसद में पार्टी की वापसी कराई थी। 42 वर्षीय लिंडनर का कहना है, ‘‘हम जर्मनी एवं यूरोप की अर्थव्यवस्था को मजबूत देखना चाहते हैं।’’
अन्नालेना बार्बोक
ग्रीन्स की सह-नेता जर्मनी की पहली महिला विदेश मंत्री बनी हैं। उनके चुनाव प्रचार में कई गड़बड़ियां रहीं लेकिन चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। बार्बोक ने हैमबर्ग एवं लंदन में राजनीतिक विज्ञान एवं अंतरराष्ट्रीय कानून की पढ़ाई की। उन्होंने चीन के प्रति ‘‘वार्ता एवं कठोरता’’ की नीति अपनाने का आह्वान किया और रूस के प्रति भी इसी तरह का रूख अपनाया।
नैंसी फेजर
मध्य हेसी क्षेत्र में सोशल डेमोक्रेट्स शाखा का नेतृत्व करने वाली वकील नैंसी फेजर जर्मनी की पहली महिला गृह मंत्री हैं। वह देश की शीर्ष सुरक्षा मंत्री होने के नाते संघीय पुलिस एवं घरेलू खुफिया एजेंसी की प्रमुख होंगी। फेजर (51) हेसे में 12 वर्षों तक पार्टी के आंतरिक मामलों की प्रवक्ता रहीं।
कार्ल लॉटरबाक
सोशल डेमोक्रेट सांसद और महामारी विशेषज्ञ कार्ल देश के नए स्वास्थ्य मंत्री बने हैं। लॉटरबाक (58) ने कोविड-19 के खिलाफ सावधानी बरतने और कड़े उपाय करने के प्रबल पक्षधर रहे हैं और वह नियमित रूप से टीवी पर विशेषज्ञ के तौर पर आते थे। लॉटरबाक ने जर्मनी और अमेरिका में पढ़ाई की।
टीम के अन्य सदस्य
वूल्फगैंग श्मित्ज -- लंबे समय से शोल्ज के विश्वासी रहे और उनके उप वित्त मंत्री रहे हैं। वह चांसलर के चीफ ऑफ स्टाफ होंगे।
सोशल डेमोक्रेट्स पार्टी ने निवर्तमान न्याय मंत्री क्रिस्टीन लैंब्रेस्ट को रक्षा मंत्री बनाया है। वह मैक्रो बुशमैन का स्थान लेंगी।
ग्रीन के पूर्व नेता सेम ओज्देमीर नए कृषि मंत्री बने हैं और तुर्की मूल के पहले कैबिनेट सदस्य हैं।
स्टेफी लेमके को पर्यावरण मंत्री बनाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)