देश की खबरें | महाराष्ट्र विधानमंडल परिसर के प्रवेश द्वार पर ‘स्कैनर’ में आग लगी, कोई हताहत नहीं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण मुंबई स्थित महाराष्ट्र विधानमंडल परिसर के एक प्रवेश द्वार पर लगी ‘स्कैनिंग मशीन’ में सोमवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 19 मई दक्षिण मुंबई स्थित महाराष्ट्र विधानमंडल परिसर के एक प्रवेश द्वार पर लगी ‘स्कैनिंग मशीन’ में सोमवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह घटना अपराह्न तीन बजे हुई और इसमें कोई घायल नहीं हुआ।
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने पांच मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया। हालांकि आग बुझाने के लिए दो दमकल गाडि़यां और अन्य वाहन मौके पर भेजे गए थे।
विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि विधान भवन परिसर में एक केबिन में मामूली आग लग गई तथा प्रारंभिक जांच से पता लगा है कि इसका संभावित कारण ‘स्कैनिंग’ मशीन में ‘शॉर्ट सर्किट’ होना है।
उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और चिंता की कोई बात नहीं है।
नार्वेकर ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि विधान भवन के प्रवेश द्वार पर लगी ‘स्कैनिंग’ मशीन में ‘शॉर्ट सर्किट’ हो गया था, जिसके कारण आग लग गई होगी। स्थिति नियंत्रण में है और डरने की कोई जरूरत नहीं है।’’
उन्होंने कहा कि यह घटना आकस्मिक थी और इससे प्रतिष्ठित इमारत के भीतर किसी तरह की सुरक्षा संबंधी चिंता का संकेत नहीं मिलता।
उन्होंने कहा, ‘‘भवन की स्थापना में कोई तकनीकी समस्या नहीं है।’’
नार्वेकर ने आगे कहा कि सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सावधानियां बरती जाएंगी।
उन्होंने कहा, ‘‘घटना के मद्देनजर अग्नि सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जाएगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2025 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

