एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एस बी के सिंह : तीन दशकों से अधिक के प्रतिष्ठित करियर वाले एक दूरदर्शी पुलिस अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एजीएमयूटी कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी और दिल्ली होमगार्ड के महानिदेशक एस.बी.के. सिंह को दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

देश की खबरें | एस बी के सिंह : तीन दशकों से अधिक के प्रतिष्ठित करियर वाले एक दूरदर्शी पुलिस अधिकारी

नयी दिल्ली, 31 जुलाई एजीएमयूटी कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी और दिल्ली होमगार्ड के महानिदेशक एस.बी.के. सिंह को दिल्ली पुलिस आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

सिंह ने 36 वर्षों से अधिक के शानदार करियर के साथ दिल्ली पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और दो पूर्वोत्तर राज्यों - मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में पुलिस बल के प्रमुख के रूप में भी पदभार संभाला है।

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज के पूर्व छात्र, सिंह 1986 में स्नातक करने के बाद भारतीय पुलिस सेवा में शामिल हुए। बाद में उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन में एमबीए भी किया।

सिंह के पुलिस करियर में जमीनी अनुभव, प्रशासनिक नवाचार और तकनीकी दूरदर्शिता का एक दुर्लभ मिश्रण झलकता है। दिल्ली पुलिस में, सिंह ने दक्षिण के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त और उत्तर-पूर्व तथा मध्य दोनों जिलों में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) जैसे प्रमुख पदों पर कार्य किया है।

बाद में सिंह ने आर्थिक अपराध शाखा का नेतृत्व किया और खुफिया, सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और प्रौद्योगिकी एवं परियोजना कार्यान्वयन सहित विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) और विशेष पुलिस आयुक्त के रूप में कार्य किया।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) के रूप में, सिंह ने पुलिस थानों में ‘जन सुविधा डेस्क’ की शुरुआत की और 89 पुलिस थानों वाले सात पुलिस जिलों में प्रमुख व्यवस्थाओं और जांचों की निगरानी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).