जरुरी जानकारी | एसबीआई का जापान बैंक के साथ एक अरब डॉलर के ऋण के लिये समझौता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल को-ऑपरेशन (जेबीआईसी) के साथ एक अरब डॉलर (7,403 करोड़ रुपये) के ऋण का करार किया है।

मुंबई, 28 अक्टूबर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल को-ऑपरेशन (जेबीआईसी) के साथ एक अरब डॉलर (7,403 करोड़ रुपये) के ऋण का करार किया है।

एक बयान में कहा गया है कि इस एक अरब डॉलर की राशि में से 60 करोड़ डॉलर जेबीआईसी उपलब्ध कराएगा। शेष 40 करोड़ डॉलर अन्य भागीदार बैंक... एसएमबीसी, एमयूएफजी बैंक, मिजुओ बैंक और शिजुओका बैंक तथा योकाहामा बैंक द्वारा दी जाएगी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: ब्लैकमेलिंग से परेशान लड़की ने की खुदकुशी.

एसबीआई ने कहा कि जेबीआईसी भागीदार बैंक के सह-वित्तपोषण के हिस्से के लिए गारंटी देगा।

बयान में कहा गया है कि इस ऋण के जरिये भारत में जापान की वाहन कंपनियों को समूचे कारोबारी परिचालन के लिए वित्त का सुगम प्रवाह सुनिश्चित किया जाएगा।

यह भी पढ़े | केन्द्र ने जम्मू कश्मीर औद्योगिक विकास निगम की स्थापना के लिये जारी की अधिसूचना.

एबसीआई के उप प्रबंध निदेशक (अंतरराष्ट्रीय बैंकिंग समूह) सी वेंकट नागेश्वर ने कहा, ‘‘यह एबसीआई और जेबीआईसी दोनों के लिए ऐतिहासिक अवसर है। हमारे बीच पहली बार ऐसा करार हुआ है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत को आत्मनिर्भर बनाने के दृष्टिकोण को हासिल करने में मदद मिलेगी।’’

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\