जरुरी जानकारी | गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों के साथ मिलकर एमएसएमई क्षेत्र को कर्ज देना पसंद करेगा एसबीआई: खारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टेट बैंक के प्रमुख दिनेश कुमार खारा ने शनिवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र का यह बैंक सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्र को कर्ज सहायाता देने के लिए सह-सृजन मॉडल पर काम करना चाहेगा।

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर भारतीय स्टेट बैंक के प्रमुख दिनेश कुमार खारा ने शनिवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र का यह बैंक सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों (एमएसएमई) जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्र को कर्ज सहायाता देने के लिए सह-सृजन मॉडल पर काम करना चाहेगा।

ऋण के सह-सृजन मॉडल में बैंक और एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां) ग्राहक को एक साथ मिलकर धन देती हैं। इसमें कर्जदाता अपनी लागत के हिसाब से अपने हिस्से के धन पर अलग-अलग ब्याज का हिसाब रखते हैं, पर ग्राहकों को कर्ज पर एक दर से ही ब्याज देना होता है।

यह भी पढ़े | Best Bikini Look 2020: हॉट बिकिनी पहन पूरे साल खबरों में बनी रही बॉलीवुड की ये हसीनाएं, देखिए ये ग्लैमरस फोटोज.

उन्होंने उद्यमियों के एक वैश्विक मंच ‘ग्लोबल एलायंस फॉर मास एंटरप्रेन्योरशिप’ (गेम) को आनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि बकाया न मिलने और कर्जदारों के भरोसे में कमी जैसे विभिन्न कारणों से छोटी और मझोली इकाइयों के सामने इस समय नकद की दिक्कत हो रही है।

एसबीआई चेयरमैन ने कहा कि हकीकत यह है कि इस समय एमएसएमई को कर्ज देने के लिए बहुत ज्यादा एनबीएफसी भी आगे नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़े | Pakistan: 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड लखवी को Imran Govt देगी हर महीने खर्च के लिए डेढ लाख रुपये, UNSC की मंजूरी.

उन्होंने कहा कि इसका समाधान इस तरह से निकल सकता है कि इन इकाइयों को बैंक से सीधे कर्ज देने के साथ ही एनबीएफसी और बड़ी फिनटेक कंपनियों के साथ मिलकर कर्ज दिया जाए।

उन्होंने कहा कि फिनटेक कंपनियों के पास सुगठित और गैर सुगठित डाटा का विश्लेषण कर जोखिम के आकलन की क्षमता होती है।

खारा ने कहा कि बैंकों को इस तरह के आकलन के आधार पर कर्ज देने में आसानी होती है।

उन्होंने कहा कि ऐसी इकाइयों को कर्ज देने के लिए कैश-फ्लो को भी आधार बनाया जा सकता है, क्योंकि कई बार इन इकाइयों का लोखाजोखा उन मानकों को पूरा नहीं करता, जो बैंक मांगते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान