जरुरी जानकारी | आवास ऋण पर ब्याज में 0.25 प्रतिशत तक की छूट देगा एसबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों को आवास ऋण पर ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है।

मुंबई, 21 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ग्राहकों को आवास ऋण पर ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की है।

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के ग्राहकों को उनके सिबिल स्कोर के हिसाब से ‘योनो’ के जरिये आवेदन करने पर 75 लाख रुपये से अधिक के आवास ऋण पर ब्याज में 0.25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। योनो बैंक का डिजिटल ऋण प्लेटफॉर्म है।

यह भी पढ़े | झारखंड हाईकोर्ट ने फर्जी मुठभेड़ मामले में आरोपी CRPF के सहायक कमांडेंट के खिलाफ उत्पीड़क कार्रवाई पर लगाई रोक.

एसबीआई की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि अपनी त्योहारी पेशकश के तहत वह ग्राहकों को 30 लाख रुपये से अधिक के और दो करोड़ रुपये तक के आवास ऋण पर क्रेडिट स्कोर के आधार पर ब्याज दर में 0.20 प्रतिशत की छूट देगा। पहले बैंक ने 0.10 प्रतिशत की छूट देने की घोषणा की थी। यह योजना देशभर के लिए होगी।

यही छूट आठ महानगरों में तीन करोड़ रुपये तक के आवास ऋण पर दी जाएगी। यदि ग्राहक योनो मंच के जरिये ऋण के लिए आवेदन करते हैं, तो 0.05 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनिया में कोरोना के मामले 4 करोड़ के पार, 11.23 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

बैंक अभी 30 लाख रुपये तक का आवास ऋण 6.90 प्रतिशत की निचली ब्याज दर पर दे रहा है। 30 लाख रुपये से अधिक के आवास ऋण पर ब्याज दर सात प्रतिशत है।

एसबीआई के प्रबंध निदेशक (खुदरा एवं डिजिटल बैंकिंग) सी एस शेट्टी ने कहा, ‘‘एसबीआई के सस्ते आवास ऋण के जरिये घर खरीदार अपने सपनों का आशियाना खरीद सकेंगे। अब देश कोविड-19 के बाद के दौर के लिए तैयारी कर रहा है। उपभोक्ता मांग अब सुधर रही है। एसबीआई में हम ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप आकर्षक पेशकश लाते रहेंगे।’’

पिछले महीने बैंक ने अपने खुदरा ऋण ग्राहकों के लिए कई त्योहारी पहल की थीं। इसके तहत योनो के जरिये कार, सोने या व्यक्तिगत ऋण के लिए आवेदन करने वाले ग्राहकों को प्रोसेसिंग शुल्क से छूट दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\