जरुरी जानकारी | एसबीआई ने ब्याज दरों में 0.5 प्रतिशत की कटौती की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ब्याज दरों में 0.5 प्रतिशत की कटौती की है, जिससे मौजूदा तथा नए उधारकर्ताओं दोनों के लिए ऋण सस्ता हो गया है।

नयी दिल्ली, 16 जून देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ब्याज दरों में 0.5 प्रतिशत की कटौती की है, जिससे मौजूदा तथा नए उधारकर्ताओं दोनों के लिए ऋण सस्ता हो गया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नीतिगत दर में 0.5 प्रतिशत की कटौती के बाद एसबीआई ने निर्णय लिया है।

एसबीआई की रेपो आधारित ब्याज दर (आरएलएलआर) में 0.5 प्रतिशत की कटौती के साथ यह अब 7.75 प्रतिशत हो गई है। बाह्य मानक आधारित ब्याज दर (ईबीएलआर) में भी 0.5 प्रतिशत की कटौती की गई और यह 8.65 से अब 8.15 प्रतिशत हो गई है।

एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई अद्यतन दर की जानकारी के अनुसार, संशोधित दरें 15 जून 2025 से लागू हो गई।

बैंक के इस कदम से रेपो आधारित ब्याज से जुड़े कर्ज सस्ते होंगे। इससे आवास, वाहन, व्यक्तिगत कर्ज लेने वाले नये और मौजूदा खुदरा ग्राहकों के अलावा सूक्ष्म, लघु एवं मझोले मध्यम उद्यम (एमएसएमई) कर्जदारों को लाभ होगा।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने छह जून को प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.5 प्रतिशत घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया था। साथ ही नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) एक प्रतिशत कम कर तीन प्रतिशत करने की घोषणा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी