जरुरी जानकारी | एसबीआई का दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 69 प्रतिशत बढ़कर 8,890 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 69 प्रतिशत बढ़कर 8,889.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
नयी दिल्ली, तीन नवंबर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 69 प्रतिशत बढ़कर 8,889.84 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने 5,245.88 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा कि तिमाही के दौरान एसबीआई समूह की कुल आय बढ़कर 1,01,143.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 95,373.50 करोड़ रुपये थी।
एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ तिमाही के दौरान 67 प्रतिशत के उछाल के साथ 6,504 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,574.16 करोड़ रुपये था।
एकल आधार पर बैंक की कुल आय बढ़कर 77,689.09 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 75,341.80 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन तिमाही में बैंक की संपत्ति की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ। बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) कुल ऋण पर घटकर 4.90 प्रतिशत रह गईं, जो एक साल पहले समान अवधि में 5.28 प्रतिशत थीं। इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए भी 1.59 प्रतिशत से घटकर 1.52 प्रतिशत रह गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2021 02:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

