जरुरी जानकारी | एसबीआई ने ब्याज दरों में 0.10 प्रतिशत तक की वृद्धि की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने विभिन्न अवधि के लिए सीमांत लागत पर आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) में 0.10 प्रतिशत तक की वृद्धि की है।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने विभिन्न अवधि के लिए सीमांत लागत पर आधारित उधारी दर (एमसीएलआर) में 0.10 प्रतिशत तक की वृद्धि की है।

एसबीआई ने शुक्रवार को कहा कि एक वर्ष वाली एमसीएलआर पर 7.50 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा जो पहले 7.40 प्रतिशत था।

बैंक ने कहा कि विभिन्न अवधि के लिए सीमांत लागत पर आधारित एमसीएलआर की नई दर 15 जुलाई, 2022 से प्रभावी हो गई है।

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के अनुसार, मध्य रात्रि से छह माह तक की अवधि वाले ऋण पर एमसीएलआर को 0.10 प्रतिशत बढ़ाकर 7.15 से 7.45 प्रतिशत के बीच कर दिया गया है।

वहीं, दो से तीन साल वाली एमसीएलआर पर अब क्रमश: 7.70 प्रतिशत और 7.80 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\