जरुरी जानकारी | एसबीएफसी फाइनेंस के आईपीओ को दूसरे दिन सात गुना अभिदान मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) एसबीएफसी फाइनेंस लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन शुक्रवार को सात गुना अभिदान मिल गया।

नयी दिल्ली, चार अगस्त गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) एसबीएफसी फाइनेंस लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन शुक्रवार को सात गुना अभिदान मिल गया।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 1,025 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 13,35,12,817 शेयरों की पेशकश की गयी है, जबकि बोलियां 94,60,90,080 शेयरों के लिए मिलीं हैं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 12.95 गुना और पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) खंड में 6.71 गुना अभिदान मिला है। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 4.93 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ में 600 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए है। इसके अलावा 425 करोड़ रुपये तक के शेयर बिक्री पेशकश के अंतर्गत हैं।

शेयर बिक्री के लिए कीमत दायरा 54-57 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

एसबीएफसी फाइनेंस ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 304 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\