खेल की खबरें | टेस्ट को अलविदा कहे और सीमित ओवरों के क्रिकेट पर फोकस करे सरफराज : राजा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सीमित ओवरों के क्रिकेट पर फोकस करना चाहिये ।

कराची, 11 अगस्त पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा का मानना है कि विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सीमित ओवरों के क्रिकेट पर फोकस करना चाहिये ।

पूर्व कप्तान सरफराज इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मैनचेस्टर में पहले टेस्ट में 12वें खिलाड़ी थे ।

यह भी पढ़े | IPL 2020 से पहले Rishabh Pant बने टिकट कलेक्टर, साथी खिलाड़ियों के चेक किए टिकट, देखें मजेदार वीडियो.

रमीज ने यूट्यूब चैनल ‘क्रिकेटबाज’ पर कहा ,‘‘ मेरे हिसाब से एक बार आप कप्तान रह चुके हैं तो वह ऐसा मानदंड है कि उससे नीचे आकर बेंच पर बैठना मुश्किल है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मैं सरफराज को सलाह दूंगा कि इसके बारे में सोचें और टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दें । सीमित ओवरों के क्रिकेट पर फोकस करें जिसमें वह बहुत अच्छा है ।’’

यह भी पढ़े | वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश की मेजबानी करेगा न्यूजीलैंड.

रमीज ने कहा कि एक पूर्व कप्तान और सरफराज जैसा सीनियर क्रिकेटर ड्रिंक्स लेकर मैदान पर जाये , यह पाकिस्तान में अच्छा नहीं माना जाता हालांकि क्रिकेट में यह नयी बात नहीं है ।

उन्होंने कहा ,‘‘इसमें कुछ गलत नहीं है क्योंकि जेम्स एंडरसन भी वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर थे तो ड्रिंक्स लेकर आये थे । लेकिन हमारी क्रिकेट तहजीब में इसे अच्छा नहीं माना जाता और खासकर जब आप पूर्व कप्तान हों ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान