देश की खबरें | श्रीलंका श्रृंखला में ही खेलेंगे सॉव और पडिक्कल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अभी चोटिल शुभमन गिल की जगह भरने के लिये पृथ्वी सॉव और देवदत्त पडिक्कल को इंग्लैंड नहीं भेजेगा।

नयी दिल्ली, सात जुलाई भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अभी चोटिल शुभमन गिल की जगह भरने के लिये पृथ्वी सॉव और देवदत्त पडिक्कल को इंग्लैंड नहीं भेजेगा।

भारतीय टीम प्रबंधन ने 28 जून को अपने प्रशासनिक मैनेजर गिरीश डोंग्रे के जरिये इन दोनों सलामी बल्लेबाजों को भेजने के लिये कहा था।

चयनसमिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने हालांकि दो दिन पहले तक इस मेल का आधिकारिक जवाब नहीं भेजा था। चयनसमिति किसी अन्य बल्लेबाज को इंग्लैंड भेजने के मूड में नहीं है क्योंकि चार सलामी बल्लेबाज पहले ही टीम में हैं।

बीसीसीआई के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘पृथ्वी श्रीलंका में ही रहेगा और 26 जुलाई तक सीमित ओवरों के मैचों में खेलेगा। उसे चुना गया है और उसे वह जिम्मेदारी निभानी चाहिए। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलंका श्रृंखला समाप्त होने के बाद संभावनाओं को तलाशा जाएगा लेकिन अभी ऐसा कुछ नहीं है। ’’

टीम प्रबंधन इसलिए दो सलामी बल्लेबाजों को चाहता है क्योंकि वे अभिमन्यु ईश्वरन की तकनीक से प्रभावित नहीं हैं। रिपोर्टों के अनुसार वह टीम के थ्रोडाउन विशेषज्ञ राघवेंद्र का सामना करने में भी खुद को सहज नहीं पाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू