खेल की खबरें | सौराष्ट्र, चंडीगढ़ की लगातार तीसरी जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सौराष्ट्र और चंडीगढ़ ने गुरूवार को यहां अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ लगातार तीसरी जीत दर्ज कर विजय हजारे ट्राफी के क्वार्टरफाइनल में क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदें मजबूत कर दी।

कोलकाता, 25 फरवरी सौराष्ट्र और चंडीगढ़ ने गुरूवार को यहां अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ लगातार तीसरी जीत दर्ज कर विजय हजारे ट्राफी के क्वार्टरफाइनल में क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदें मजबूत कर दी।

दोनों टीमों के अब तीन तीन मैचों में 12-12 अंक हैं जिसमें सौराष्ट्र नेट रन रेट के आधार पर तालिका में शीर्ष पर चल रहा है।

सौराष्ट्र ने बंगाल को 149 रन से शिकस्त दी, घरेलू टीम ने एक बार फिर लचर बल्लेबाजी प्रदर्शन किया जो छह टीम की तालिका में पांचवें स्थान पर खिसककर दौड़ से लगभग बाहर हो चुका है।

सौराष्ट्र ने सलामी बल्लेबाज अवि बरोट के 83 रन, प्रेरक मांकड़ के 59 रन और अर्पित वसावड़ा के 91 रन की बदौलत नौ विकेट पर 324 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में बंगाल की टीम महज 37 ओवर में 175 रन पर सिमट गयी। सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट ने 46 रन देकर तीन विकेट चटकाये।

बंगाल की टीम इस सत्र में लगातार दूसरी बार ग्रुप चरण से बाहर हो जायेगी। टीम सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में भी ग्रुप चरण से आगे जगह नहीं बना सकी थी।

एलीट ग्रुप में अपने पहले सत्र में चंडीगढ़ ने फिर शानदार प्रदर्शन किया और कम स्कोर वाले मुकाबले में सेना को पांच रन से शिकस्त दी। गौतम गंभीर ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से प्रभावित किया। उन्होंने नाबाद 44 रन बनाकर अपनी टीम को आठ विकेट पर 224 रन बनाने में मदद की।

इसके बाद उन्होंने सेना के चार विकेट झटककर उसे 49.4 ओवर में 219 रन पर समेटने में अहम भूमिका अदा की।

एक अन्य मैच में हरियाणा ने जम्मू कश्मीर को 13 रन से शिकस्त दी। हरियाणा के लिये शिवम चौहान ने 123 रन की शतकीय पारी खेली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\