देश की खबरें | सौराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने ग्रुप ए से विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट चरण में जगह बनायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व चैंपियन सौराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने बुधवार को यहां ग्रुप ए से विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट चरण में जगह पक्की की।

नयी दिल्ली, 23 नवंबर पूर्व चैंपियन सौराष्ट्र और उत्तर प्रदेश ने बुधवार को यहां ग्रुप ए से विजय हजारे ट्रॉफी के नॉकआउट चरण में जगह पक्की की।

ग्रुप चरण के मैचों के अंत में चार टीमों का अभियान 20 अंकों के साथ खत्म हुआ।  सौराष्ट्र (1.737) और उत्तर प्रदेश (0.604) ने बेहतर नेट रन के बूते अगले चरण के लिए क्वालीफाई किया जबकि  हैदराबाद (0.513) और चंडीगढ़ (-0.031) की टीमें ऐसा करने में चूक गयी।

अक्षदीप नाथ और सौरभ कुमार के अर्धशतकों की मदद से उत्तर प्रदेश ने सौराष्ट्र पर दो विकेट से जीत दर्ज की।

सौराष्ट्र के नौ विकेट पर 218 रन के जवाब में उत्तर प्रदेश ने 14 गेंद शेष रहते आठ विकेट गंवा कर 219 रन बनाये। टीम के लिए अक्षदीप ने 109 गेंदों में 89 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि सौरभ ने 65 गेंदों पर 63 रन बनाये।

एक अन्य मैच में हैदराबाद ने चंडीगढ़ को 110 रनों से हरा दिया।

कप्तान तन्मा अग्रवाल (52), रोहित रायडू (68), भावेश सेठ (71), राहुल बुद्धि (नाबाद 57) के अर्धशतकों की मदद से हैदराबाद ने बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किये जाने पर पांच  विकेट पर 306 रन बनाए।

इसके बाद अनिकेतरेड्डी और मेहरत्रा शशांक ने तीन-तीन विकेट लेकर चंडीगढ़ को 196 रनों पर समेट दिया।

गुजरात ने गत चैंपियन हिमाचल प्रदेश को आठ विकेट से जबकि त्रिपुरा ने मणिपुर को 240 रन से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\