जरुरी जानकारी | सऊदी शहजादा ने अरामको की चार प्रतिशत हिस्सेदारी सरकारी संपदा कोष में भेजी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सऊदी अरब की प्रमुख तेल कंपनी सऊदी अरामको की चार प्रतिशत हिस्सेदारी सऊदी सरकार ने सरकारी संपदा कोष की अनुषंगी के सुपुर्द कर दी है। सऊदी अरब के शहजादा मोहम्मद बिन सलमान ने रविवार को यह घोषणा की।
दुबई, 16 अप्रैल सऊदी अरब की प्रमुख तेल कंपनी सऊदी अरामको की चार प्रतिशत हिस्सेदारी सऊदी सरकार ने सरकारी संपदा कोष की अनुषंगी के सुपुर्द कर दी है। सऊदी अरब के शहजादा मोहम्मद बिन सलमान ने रविवार को यह घोषणा की।
सऊदी शहजादे के इस ऐलान की जानकारी सरकार-संचालित सऊदी प्रेस एजेंसी ने दी। इस फैसले के बाद सनाबिल इन्वेस्टमेंट्स के नाम से जानी जाने वाली ‘सऊदी अरेबियन इन्वेस्टेमेंट कॉरपोरेशन’ को हिस्सेदारी भेज दी गई। सनाबिल सरकारी संपदा कोष के अंतर्गत आता है, जिसे पब्लिक इनवेस्टमेंट फंड (पीआईएफ) भी कहा जाता है।
सौदे के बारे में जारी एक बयान के मुताबिक, “हस्तांतरण पीआईएफ की मजबूत वित्तीय स्थिति और क्रेडिट रेटिंग को मजबूत भी करेगा।” इस बयान में सनाबिल या पीआईएफ के लिए कोई संभावित निवेश लक्ष्य नहीं दिया गया।
सऊदी अरामको ने सनाबिल को शेयर के हस्तांतरण की पुष्टि की है। उसने कहा कि सऊदी सरकार अभी भी कंपनी की सबसे बड़ी हिस्सेदार बनी हुई है। सरकार की कंपनी में अभी भी 90 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी है।
अरामको ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि यह सरकार और सनाबिल के बीच एक निजी हस्तांतरण है और इसमें कंपनी कोई पक्ष नहीं है और उसने कोई समझौता या भुगतान नहीं किया है।
इससे पहले फरवरी, 2022 में भी अरामको की चार प्रतिशत हिस्सेदारी पीआईएफ को हस्तांतरित की गई थी।
दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी अरामको का बाजार मूल्य 1.94 लाख करोड़ डॉलर है। इससे आगे सिर्फ एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)