विदेश की खबरें | सऊदी अरबः कोरोना वायरस की वजह से हजार के करीब लोग ही करेंगे हज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सऊदी के हज मंत्री मोहम्मद बेंतेन ने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन और भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए कम और बहुत सीमित संख्या में लोगों को हज करने की अनुमति दी जाएगी। देश में ही रहने वाले करीब एक हजार लोग को इजाजत होगी।

सऊदी के हज मंत्री मोहम्मद बेंतेन ने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन और भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए कम और बहुत सीमित संख्या में लोगों को हज करने की अनुमति दी जाएगी। देश में ही रहने वाले करीब एक हजार लोग को इजाजत होगी।

मंत्री ने ऑनलाइन पत्रकार वार्ता में कहा, “ इंशा अल्लाह (अल्लाह चाहेंगे तो) संख्या हजार में होगी। हम इसकी समीक्षा करने की प्रक्रिया में हैं। यह संख्या एक हजार से कम या थोड़ी ज्यादा हो सकती है। “

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी के बीच ब्रिटेन सरकार का फैसला, 4 जुलाई से लॉकडाउन में दी जाएगी बड़ी ढील.

हज को इस साल सीमित करने के फैसले की पहले से उम्मीद की जा रही थी।

सऊदी अरब सरकार ने अपना यह फैसला हज शुरू होने से पांच हफ्ते पहले बताया है। इसका समय हज को लेकर अहम फैसलों के बारे में संवेदनशीलता को इंगित करता है जो दुनिया भर के मुसलमानों को प्रभावित करते हैं।

यह भी पढ़े | रूस ने भारत को UN सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनाने की इच्छा जाहिर की, गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प को लेकर कही बड़ी बात.

बेंतेन ने कहा, “ यह बहुत संवेदनशील काम है और हम स्वास्थ्य मंत्रालय में विशेषज्ञों के साथ काम कर रहे हैं। “

उन्होंने हज यात्रियों की जिदंगी और सेहत बचाने पर जोर दिया।

सऊदी अरब के अधिकारियों ने बताया कि पाबंदियों के तहत, 65 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को हज की इजाजत नहीं होगी और हज यात्री और उनकी सहायता करने वाले को हज से पहले और बाद में पृथकवास में रहने होगा।

सऊदी अरब ने सोमवार देर रात कहा कि इस साल मक्का में सीमित संख्या में लोगों को हज की अनुमति होगी। कुछ देशवासियों के अलावा पहले से ही देश में मौजूद अलग अलग देशों के कुछ लोगों को हज के लिए अनुमति दी जाएगी।

इस साल हज जुलाई के आखिर में शुरू होगा।

यह फैसला उन लोगों के लिए झ़टका है जो हज करने के लिए पैसा जमा करते हैं और पूरे साल इंतजार करते हैं। हज सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं है जो मुसलमान को जिंदगी में कम से कम बार करनी चाहिए, बल्कि यह व्यक्ति को गुनाहों से माफी का मौका भी देता है और अलग अलग तबकों के लोगों को आपस में जोड़ता है।

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने कहा, “ हर मुसलमान की तमन्ना हज करने की होती है, लेकिन कोविड-19 के कारण इस साल यह मुमकिन नहीं है। “

रशीद ने कहा कि इसके लिए चीन जिम्मेदार है। अगर चीन कोरोना वायरस के बारे में दुनिया को पहले बता देता तो दुनिया अलग तरह से प्रतिक्रिया देती।

उन्होंने कहा कि भारत से एक प्रतिनिधिमंडल को हज पर जाने की इजाजत दी जानी चाहिए।

आम तौर पर हज के लिए दुनियाभर से करीब 25 लाख लोग जुटते हैं।

हर देश का उसकी मुस्लिम आबादी के हिसाब से हज यात्री भेजने का कोटा तय होता है। सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया से 221,000 हज यात्री सऊदी अरब जाते हैं।

बहरहाल, पश्चिम एशिया में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सऊदी अरब में हैं, जहां 161,000 लोग अब तक इस खतरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 1,307 लोगों की मौत हो चुकी है।

साल 1979 में मस्जिद-अल हराम (खाना-ए-काबा) को तब बंद किया गया था, जब इस्लाम में सबसे पवित्र स्थल में धार्मिक चरमपंथी घुस गए थे। हजारों लोग अंदर फंस गए थे और दो हफ्ते तक चली घेराबंदी में कई लोगों की मौत हुई थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\