देश की खबरें | सत्येंद्र जैन ने अपने खिलाफ दो मामलों को दूसरे न्यायाधीश को स्थानांतरित करने का आग्रह किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आप नेता सत्येंद्र जैन ने कथित भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामले में सीबीआई और ईडी द्वारा उनके खिलाफ दर्ज किए गए दो मामलों को दूसरे न्यायाधीश को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर दिल्ली की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल आप नेता सत्येंद्र जैन ने कथित भ्रष्टाचार और धनशोधन के मामले में सीबीआई और ईडी द्वारा उनके खिलाफ दर्ज किए गए दो मामलों को दूसरे न्यायाधीश को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर दिल्ली की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

जैन ने मंगलवार को दोनों मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष न्यायाधीश विकास ढुल को बताया कि उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के समक्ष मामलों के स्थानांतरण के लिए आवेदन दायर किया है।

प्रधान जिला न्यायाधीश ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज किए गए भ्रष्टाचार के मामले में चार मई तक कार्यवाही पर रोक लगा दी। उस दिन वह आवेदन पर दलीलें सुनेंगे, जबकि वह 13 अप्रैल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज किए गए धनशोधन मामले में इसी तरह की याचिका पर सुनवाई कर सकते हैं।

जैन ने विशेष न्यायाधीश ढुल से "उक्त स्थानांतरण आवेदनों पर निर्णय होने तक" मामले को स्थगित करने का अनुरोध किया।

अदालत के सवाल पर ईडी के विशेष लोक अभियोजक ने धनशोधन मामले में आवेदन की अग्रिम प्रति प्राप्त होने की पुष्टि की।

इसके बाद अदालत ने कार्यवाही स्थगित कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड