खेल की खबरें | सात्विक-चिराग की जोड़ी सिंगापुर ओपन के शुरुआती दौर में उलटफेर का शिकार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की नंबर एक पुरुष जोड़ी को मंगलवार को यहां सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के शुरुआती दौर में डेनमार्क के डेनियल लुंडगार्ड और मैड्स वेस्टरगार्ड के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा।
सिंगापुर, 28 मई सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की नंबर एक पुरुष जोड़ी को मंगलवार को यहां सिंगापुर ओपन बैडमिंटन के शुरुआती दौर में डेनमार्क के डेनियल लुंडगार्ड और मैड्स वेस्टरगार्ड के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा।
पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के प्रबल दावेदारों में से एक सात्विक और चिराग की जोड़ी ने इस महीने की शुरुआत में थाईलैंड ओपन सुपर 500 का खिताब जीता था। भारतीय जोड़ी हालांकि विश्व रैंकिंग में 34वें स्थान पर काबिज जोड़ी के खिलाफ 47 मिनट के संघर्ष में 20-22 18-21 से हार गयी।
इस सुपर 750 स्तर के टूर्नामेंट के पहले दौर में इस जोड़ी के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ियों को भी निराशा का सामना करना पड़ा। आकर्षी कश्यप और प्रियांशु राजावत भी अपने अपने वर्ग में पहले दौर की बाधा को पार करने में विफल रहे।
महिला एकल रैंकिंग में 41वें स्थान पर काबिज आकर्षी को थाईलैंड की पोर्नपिचा चोइकेवोंग से 7-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा जबकि पुरुष एकल में 42वीं रैंकिंग के खिलाड़ी राजावत ने हांगकांग के ली चेउक यियू से करीबी मुकाबले में 21-23, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।
रुतुपर्णा पांडा और स्वेतापर्णा पांडा की महिला युगल जोड़ी भी चीनी ताइपे की चांग चिंग हुई और यांग चिंग तुन से 12-21, 21-12, 13-21 से हार गयी।
असित सूर्या और अमृता प्रमथेश भी मिश्रित युगल में हांगकांग के ली चून हेई रेजिनाल्ड और एनजी त्ज याउ से 8-21, 17-21 से हार गए।
पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन और एचएस प्रणय जैसे शीर्ष भारतीय शटलर बुधवार को अपना अभियान शुरू करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2024 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

