एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सात्विक-चिराग मलेशिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में, प्रणय हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने बृहस्पतिवार को यहां मलेशिया सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया लेकिन एच एस प्रणय दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गये।

खेल की खबरें | सात्विक-चिराग मलेशिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में, प्रणय हारे

कुआलालंपुर, नौ जनवरी भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने बृहस्पतिवार को यहां मलेशिया सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया लेकिन एच एस प्रणय दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गये।

सात्विक और चिराग की जोड़ी ने 43 मिनट तक चले राउंड 16 मुकाबले में मलेशिया के एन अजरिन और टान डब्ल्यूके को 21-15 21-15 से शिकस्त दी।

अब क्वार्टरफाइनल में सातवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी का सामना यिउ सिन ओंग और ऐ यि टियो की स्थानीय प्रबल दावेदार जोड़ी से होगा।

वहीं प्रणय पुरुष एकल के दूसरे दौर में चीन के लि शि फेंग से हारकर बाहर हो गये।

भारत के 32 साल के खिलाड़ी को एक घंटे 22 मिनट तक चले मैच में सातवें वरीय लि से 8-21, 21-15, 21-23 से हार मिली।

मालविका बंसोड को महिलाओं के राउंड 16 में चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त और दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी हान युए से 18-21 11-21 से शिकस्त मिली।

इससे पहले त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी को राउंड 16 मैच में चीन की जिया यि फान और झांग शु जियान से 21-15, 19-21, 19-21 से पराजय झेलनी पड़ी।

मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी को 44 मिनट में चीन की चेंग जिंग और झांग चि की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 13-21, 20-22 से शिकस्त मिली।

सतीश करूणाकरन और आद्या वरियथ की एक अन्य मिश्रित युगल जोड़ी को मलेशिया के सून हुआर गोह और शेवोन जेमी लाई से 10-21 17-21 से हार मिली।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2025 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).