खेल की खबरें | सात्विक . चिराग मलेशिया ओपन सेमीफाइनल हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मलेशिया सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कोरिया के किम वोन हो और सियो सियुंग जाए से सीधे गेम में हारकर बाहर हो गए ।

कुआलालंपुर, 11 जनवरी भारत के सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी मलेशिया सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कोरिया के किम वोन हो और सियो सियुंग जाए से सीधे गेम में हारकर बाहर हो गए ।

सातवीं वरीयता प्राप्त सात्विक और चिराग को 40 मिनट तक चले सेमीफाइनल में 10 . 21, 15 . 21 से पराजय का सामना करना पड़ा ।

हार के बाद सात्विक ने कहा ,‘‘ उन्होंने बहुत अच्छा खेला और हम रणनीति पर बेहतर ढंग से अमल कर सकते थे । हमने कुछ खराब स्ट्रोक्स खेले लेकिन उनका प्रदर्शन शानदार रहा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ खेल की रफ्तार आज काफी धीमी थी लेकिन यह होता है । हमारे लिये यह अच्छा सबक रहा । यह निराशाजनक है लेकिन हमें अभी लंबा सफर तय करना है ।’’

एशियाई खेलों की चैम्पियन भारतीय जोड़ी पहले गेम में ही 6 . 11 से पिछड़ गई थी । तमाम प्रयासों के बावजूद वे वापसी नहीं कर पाये और कोरियाई जोड़ी ने 19 मिनट में पहला गेम जीत लिया ।

ब्रेक के बाद सात्विक और चिराग ने बेहतर प्रदर्शन करके एक समय स्कोर 11 . 8 कर लिया । इसके बाद वह लय कायम नहीं रख सके और मैच गंवा दिया ।

चोट के कारण पेरिस ओलंपिक के बाद ज्यादा नहीं खेल सके सात्विक ने कहा कि मानसिक पहलू पर और काम किया होता तो वे बेहतर प्रदर्शन कर सकते थे ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम काफी मेहनत कर रहे थे लेकिन उन्होंने आसानी से अंक बनाये और दबाव हटाते गए । मुझे लगता है कि हमें मानसिक तौर पर और मेहनत करनी चाहिये थी । आक्रामकता भी और होनी चाहिये थी ।’’

अब सात्विक और चिराग 14 जनवरी से इंडिया ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट खेलेंगे । इसमें पहले दौर में उनका सामना मलेशिया के वेइ चोंग मैन और केइ वुन टी से होगा ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs England, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs England 4th ODI Match Toss Winner Prediction: लाहौर में पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs England 4th ODI Match Key Players To Watch Out: लाहौर में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Pakistan vs England 4th ODI Match Dream11 Prediction: लाहौर में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होगी करो या मरो की जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम