खेल की खबरें | सात्विक और चिराग की निगाहें सत्र के पहले खिताब पर, वापसी करना होगा लक्ष्य का लक्ष्य

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी मंगलवार से यहां शुरू हो रहे इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में साल का अपना पहला खिताब जीतने के उद्देश्य से कोर्ट पर उतरेगी, जबकि लक्ष्य सेन सत्र की निराशाजनक शुरुआत को पीछे छोड़कर वापसी करना चाहेंगे।

जकार्ता (इंडोनेशिया), 20 जनवरी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी मंगलवार से यहां शुरू हो रहे इंडोनेशिया मास्टर्स सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में साल का अपना पहला खिताब जीतने के उद्देश्य से कोर्ट पर उतरेगी, जबकि लक्ष्य सेन सत्र की निराशाजनक शुरुआत को पीछे छोड़कर वापसी करना चाहेंगे।

सात्विक और चिराग की दुनिया की नौवें नंबर की जोड़ी शानदार फॉर्म में है। यह स्टार जोड़ी पिछले दो टूर्नामेंट मलेशिया ओपन सुपर 1000 और इंडिया ओपन सुपर 750 के सेमीफाइनल में पहुंची थी।

सात्विक और चिराग दोनों सेमीफाइनल सीधे सेटों में हार गए थे और अब उनका लक्ष्य इस टूर्नामेंट में आगे तक जाना होगा।

यह भारतीय जोड़ी इंडोनेशिया मास्टर्स में अपने अभियान की शुरुआत चीनी ताइपे के चेन झी-रे और यू चीह लिन के खिलाफ करेगी।

भारत के एकल खिलाड़ी सेन और पीवी सिंधु के सामने आसान चुनौती नहीं होगी। पिछले साल पेरिस ओलंपिक में चौथे स्थान पर रहने वाले 23 वर्षीय सेन पिछले दो टूर्नामेंट में पहले दौर से बाहर हो गए थे और वह यहां इसकी कमी पूरा करना चाहेंगे।

भारत के एक अन्य खिलाड़ी प्रियांशु राजावत भी मुख्य दौर में अपनी चुनौती पेश करेंगे। उनका पहला मुकाबला जापान के कोडाइ नाराओका से होगा।

पुरुष एकल क्वालिफिकेशन राउंड में दो भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और किरण जॉर्ज आमने-सामने होंगे।

महिला एकल राउंड 32 में सिंधु अपने अभियान की शुरुआत चीनी ताइपे की सुंग शुओ युन के खिलाफ करेंगी। उनके अलावा आकर्षी कश्यप जापान की नोजोमी ओकुहारा से और अनुपमा उपाध्याय स्थानीय खिलाड़ी ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से भिड़ेंगी।

सिंधु इंडिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार गईं थी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय स्टार यहां इसकी भरपाई करने को उत्सुक होंगी।

महिला एकल क्वालीफिकेशन में ईशारानी बरुआ का सामना हमवतन रक्षिता रामराज से होगा जबकि तान्या हेमंथ का मुकाबला चीनी ताइपे की तुंग सिउ-टोंग से होगा।

तनीषा क्रैस्टो और अश्विनी पोनप्पा अपने महिला युगल अभियान की शुरुआत थाईलैंड की ओर्निचा जोंगसाथापोर्नपार्न और सुकिता सुवाचाई के खिलाफ करेंगी।

तनीषा और ध्रुव कपिला की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी पहले दौर में इंडोनेशिया के अदनान मौलाना और इंदाह काह्या सारी जमील का सामना करेगी।

रोहन कपूर और रूथविका गद्दे की एक अन्य भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी का पहला मुकाबला इंग्लैंड के ग्रेगरी मायर्स और जेनी मायर्स से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला