खेल की खबरें | सतीश के नाबाद 146 रन से विदर्भ के तीन विकेट पर 270 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद विदर्भ ने हालांकि अपने सलामी बल्लेबाजों - फॉर्म में चल रहे कप्तान फैज फजल (14) और संजय रघुनाथ (03) - के विकेट सस्ते में 18 रन पर गंवा दिये। ये दोनों विकेट मुकेश चौधरी ने झटके।

बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद विदर्भ ने हालांकि अपने सलामी बल्लेबाजों - फॉर्म में चल रहे कप्तान फैज फजल (14) और संजय रघुनाथ (03) - के विकेट सस्ते में 18 रन पर गंवा दिये। ये दोनों विकेट मुकेश चौधरी ने झटके।

लेकिन अर्थव तायडे (68) और सतीश के साथ मिलकर पारी को संभाला। सतीश दोनों में ज्यादा आक्रामक थे जिन्होंने 19 चौके और एक छक्का जबकि तायडे ने 145 गेंद की पारी में 10 चौके लगाये।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिये 177 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभायी। पर स्पिनर सत्यजीत बच्चाव ने तायडे को आउट कर इसे खत्म किया।

विकेटकीपर अक्षय वाडकर 35 रन बनाकर खेल रहे थे। वह और सतीष चौथे विकेट के लिये नाबाद 75 रन बना चुके हैं।

ग्रुप के एक अन्य मैच में असम की पहली पारी 265 रन पर सिमट गयी जिसमें रिया पराग (91) और सुभम मंडल (56) ने अर्धशतक जमाये। उत्तर प्रदेश के लिये कर्ण शर्मा और आकिब खान ने तीन तीन विकेट झटके।

इसके जवाब में उत्तर प्रदेश ने बिना विकेट गंवाये 10 रन बना लिये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान