जरुरी जानकारी | सैट ने कोरोना वायरस महामारी के कारण न्यायिक कार्य दो सितंबर तक निलंबित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण न्यायिक कार्य दो सितंबर तक निलंबित रहेंगे।

नयी दिल्ली, 19 अगस्त प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण न्यायिक कार्य दो सितंबर तक निलंबित रहेंगे।

अधिसूचना के अनुसार न्यायाधिकरण 20 अगस्त से पूर्वाह्न 11.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये काम करेगा। यह व्यवस्था अगले आदेश तक रहेगी।

यह भी पढ़े | Adhir Ranjan Chaudhry: कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्र, संसद की कार्यवाही में वर्चुअल माध्यम शामिल होने की मांगी अनुमति.

इस दौरान अगर कोई अंतरिम आदेश है, तो वह अगली सुनवाई की तारीख तक वैध रहेगा।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘न्यायाधिकरण का न्यायायिक कार्य दो सितंबर, 2020 तक निलंबित रहेगा।’’

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

इसमें कहा गया है कि न्यायाधिकरण दो सितंबर तक बंद रहेगा। इसका कारण केंद्र सरकार ने संक्रमित क्षेत्रों में ‘लॉकडउाउन’ 31 अगस्त तक के लिये बढ़ा दिया। साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने महामारी के कारण 31 अगस्त की मध्यरात्रि तक ‘लॉकडाउन’ बढ़ाया है।

रजिस्ट्री कार्यालय अगले आदेश तक प्रशासनिक कार्यों के लिये सीमित कर्मचारियों के साथ पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4.30 तक काम करेंगे।

अधिसूचना के अनुसार जिन मामलों पर सुनवाई 20 अगस्त से दो सितंबर के बीच होनी थी, उस पर सुनवाई अब 22 अक्टूबर से पांच नवंबर के बीच होगी।

इससे पहले, न्यायाधिकरण ने 19 अगस्त तक न्यायिक कार्य निलंबित किया था।

अधिसूचना में कहा कि गया है कि जरूरी मामलों पर संबंधित पक्ष न्यायाधिकरण की मानक परिचालन प्रकिया का पालन करते हुए आवेदन दे सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\