देश की खबरें | गिर शेर अभयारण्य के पास के सासन गांव ने चार दिनों का लॉकडाउन लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के जूनागढ़ जिले में गिर शेर अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान के ‘गेटवे’ के तौर पर प्रसिद्ध सासन गिर गांव ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर स्वत: ही चार दिन का लॉकडाउन लगा दिया है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जूनागढ़, 20 जुलाई गुजरात के जूनागढ़ जिले में गिर शेर अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान के ‘गेटवे’ के तौर पर प्रसिद्ध सासन गिर गांव ने कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर स्वत: ही चार दिन का लॉकडाउन लगा दिया है ।

सासन गांव के सरपंच जुमाभाई काटिया ने बताया कि दो लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद गांव में सोमवार को हुई बैठक में यह फैसला किया गया । इसमें दुकानदारों और होटलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया ।

यह भी पढ़े | बीबिहार में 19 जुलाई को आकाशीय बिजली गिरने से 16 की मौत: 20 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया, ‘‘वायरस का संक्रमण रोकने के लिए हमने सोचा कि संपर्क को रोकना ही एकमात्र विकल्प है। इसलिए सर्वसम्मति से सोमवार से चार दिनों का लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया। ’’

सासन गिर में 3,500 की आबादी है जबकि एशियाई शेरों की एक झलक पाने के लिए व्यस्त मौसम में हर दिन 5,000 पर्यटक आते हैं ।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: कांग्रेस MLA गिर्राज सिंह मलिंगा ने कहा सचिन पायलट ने बीजेपी में ज्वाइन करने लिए की थी रुपयों की पेशकश.

सासन के आसपास 200 से ज्यादा होटल और ढाबे हैं ।

काटिया ने बताया, ‘‘सौभाग्य से अभी पर्यटक नहीं है । प्रशासन और होटल मालिकों से लॉकडाउन लगाने के लिए हमें पूरा समर्थन मिला है । गांव को चार दिनों के लिए बंद किया जाएगा।’’

स्थानीय होटल एसोसिएशन के सदस्य अनिल कानाबर ने बताया कि होटल और दुकानें चार दिन बंद रहेगी ।

जिला विकास अधिकारी प्रवीण चौधरी ने बताया कि जूनागढ़ में कोविड-19 के 546 मामले आए हैं और 13 लोगों की मौत हुई है ।

चौधरी ने कहा, ‘‘हमें पता चला है कि सासन के ग्रामीणों ने चार दिन का लॉकडाउन लगाया है। अब तक गांव में दो लोग संक्रमित हुए हैं और उन्हें वेरावल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\