देश की खबरें | सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के साथ राज्य की सीमा पर एक खूनी संघर्ष में असम के पांच पुलिसकर्मियों और एक नागरिक के मारे जाने के एक दिन बाद, कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया किया कि हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ‘‘अपने लोगों की रक्षा करने में विफल’’ रही है और इस सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।

गुवाहाटी, 27 जुलाई मिजोरम के साथ राज्य की सीमा पर एक खूनी संघर्ष में असम के पांच पुलिसकर्मियों और एक नागरिक के मारे जाने के एक दिन बाद, कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया किया कि हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ‘‘अपने लोगों की रक्षा करने में विफल’’ रही है और इस सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।

पार्टी की राज्य इकाई के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्षों कमलाख्या डे पुरकायस्थ और जाकिर हुसैन सिकदर के साथ पूर्व मंत्री सिद्दीकी अहमद ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सीमा की घटना ने साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार राज्य के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थ है।

पुरकायस्थ ने कहा, ‘‘सरमा, एक तरफ अपने नागालैंड समकक्ष के साथ मिठाई खा रहे हैं और चाय पी रहे हैं, और दूसरी तरफ उन्हें मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथांगा के साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से बात करते हुए देखा जा सकता है और असम भूमि पर अतिक्रमण जारी है।’’

पुलिसकर्मियों और नागरिकों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए, तीनों नेताओं ने कहा, ‘‘जो सरकार अपने लोगों की रक्षा नहीं कर सकती, उसे इस्तीफा दे देना चाहिए।’’

पुरकायस्थ ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वार्ता करने के दो दिन बाद असम में पुलिसकर्मियों पर हमला किया गया। उन्होंने दावा किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में केंद्र और राज्य सरकार दोनों विफल रही हैं।

सिकदर ने कहा, ‘‘असम पुलिस किसी से भी मुकाबला करने में सक्षम है, हमें उन पर भरोसा है। सोमवार की घटना के लिए भाजपा सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।’’

इस बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और असम के प्रभारी जितेन्द्र सिंह ने कहा कि एआईसीसी ने स्थिति का आकलन करने के लिए कछार जिले और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करने के लिए नव नियुक्त राज्य इकाई के अध्यक्ष भूपेन बोरा के नेतृत्व में सात सदस्यीय समिति का गठन किया है।

उन्होंने कहा कि समिति द्वारा बुधवार को सीमा क्षेत्र का दौरा करने के बाद इस मामले में एक विस्तृत रिपोर्ट पार्टी नेतृत्व को सौंपी जाएगी। समिति के अन्य सदस्यों में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता देवव्रत सैकिया, लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई, लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की सुष्मिता देव शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\